आंध्र और तेलंगाना के मंत्री बातचीत को तैयार
जिन 20 मंत्रियों ने शनिवार को इस्तीफा देने का फैसला किया था वे सभी अब रविवार की शाम बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रोसैया और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी.श्रीनिवास ने इन मंत्रियों से इस्तीफा न देने का अनुरोध किया था।
इन मंत्रियों ने प्रस्तावित तेलंगाना राज्य के गठन के विरोध में इस्तीफा देने की शनिवार को घोषणा की थी।
तेलंगाना क्षेत्र के 13 मंत्री अलग से बैठक कर रहे हैं। इन मंत्रियों की भी इस्तीफे की योजना रही है।
कांग्रेस सूत्रों ने कहा है कि सभी तीनों क्षेत्रों के मंत्री मुद्दे के समाधान के लिए बाद में एक संयुक्त बैठक करेंगे। मंत्रियों ने इस तरह का निर्णय तब लिया है, जब इस बात की आशंका जोर पकड़ने लगी कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है।
रोसैया ने मंत्रियों के इस्तीफे के निर्णय से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications