वजन में हल्की कमी भी दिल के लिए फायदेमंद

दो वर्षीय इस अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार वजन घटने से हृदय और धमनियों के स्वास्थ्य में चार प्रमुख स्तरों पर सुधार दर्ज किया गया। ये पहलू हैं- हृदय की पेशियों की मोटाई में कमी, हृदय के धड़कने और सुस्ताने की प्रक्रिया में बेहतरी और हृदयगत नाड़ियों की मोटाई में कमी। हृदय की पेशियों की मोटाई में वृद्धि, धड़कन में कठिनाई और सुस्ताने में आने वाली दिक्कत के कारण हृदयघात का खतरा उत्पन्न हो जाता है।

इस अध्ययन रिपोर्ट की सहलेखिका और सेंट लुइस में स्थित वाशिंगटन विश्वविद्यालय की स्कूल ऑफ मेडिसन की लीसा डे लॉस फ्यूनेट्स ने बताया कि बीस या उससे अधिक पौंड वजन घटाने का विचार किसी को भी डरा सकता है पर हमने यह पाया है कि वजन में औसत कमी भी हृदय और धमनियों को बेहतर बनाती है। उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं कि दिल की बेहतरी के लिए 50 पाउंड वजन ही कम किया जाए।

अध्ययन में 22 से 64 साल आयु वर्ग के 60 औसत स्तर के मोटे लोगों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर जांच की गई। इसमें 78 प्रतिशत यानी 46 लोग पूरे समय तक शोधकार्य से जुड़े रहे।

इन लोगों को कम कैलोरी भोजन खाने के निर्देश थे। महिलाओं के लिए यह सीमा 1200 से 1500 कैलोरी और पुरुषों के लिए 1500 से 1800 कैलोरी रखी गई थी। इन्हें निर्देश था कि ये सप्ताह में तीन से चार घंटे तक मुख्य रूप से टहलकर व्यायाम करें।

औसतन, सभी का वजन आरंभिक छह महीनों तक कम होता रहा। अधिकतम वजन 22 पाउंड या शरीर के वजन के नौ प्रतिशत तक कम हुआ लेकिन हृदय और धमनीगत स्वास्थ्य में सुधार तुरंत छह महीने पर ही नहीं, बल्कि इसके कुछ समय बाद नजर आया। सबसे अधिक फायदा छह से बारह महीने के बीच में नजर आया।

छह महीने के बाद सभी प्रतिभागियों का कुछ वजन फिर से बढ़ गया पर दो वर्ष के अंत में उनका वजन औसतन अपने आरंभिक वजन से लगभग नौ पाउंड कम था। यद्यपि छह महीने के बाद उन्होंने जो वजन खोया था वह फिर कुछ बढ़ गया था पर उन्हें इससे जो हृदय और धमनीगत स्वास्थ्य के फायदे हुए वे वैसे ही रहे।

जिन लोगों ने इस अध्ययन के लिए अपने को पंजीकृत कराया था उनमें किसी को हृदय के फेल होने की समस्या, जैसे सांस लेने में तकलीफ, खांसी या फिर शरीर की नलिकाओं में तरल पदार्थ का जमा होना आदि नहीं थी। इनमें कोई भी कोलेस्ट्रोल कम करने की दवा नहीं ले रहा था और इनमें लगभग एक तिहाई लोग उच्च-रक्तचाप का उपचार करा चुके थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+