अमृतसर को धार्मिक विरासत का दर्जा मिले: नवजोत सिंह सिद्धू
चण्डीगढ़ में संवाददाताओं से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर और सांसद सिद्धू ने कहा, "अमृतसर ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों का शहर है। दुनिया में कई ऐसे शहरों को विशेषाधिकार प्राप्त है लेकिन अमृतसर के लिए हम अभी संघर्ष कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, " हम केवल अतिरिक्त राशि के लिए अमृतसर को यह दर्जा दिलाने के लिए नहीं लड़ रहे हैं बल्कि यह सबके लिए गर्व जुड़ा मामला है।"
अमृतसर को धार्मिक विरासत का दर्जा देने की मांग शुक्रवार को लोकसभा में केंद्र सरकार ने खारिज कर दी थी। सरकार ने कहा कि इसके लिए देश में अथवा यूनेस्को के नियमों में कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।
सांसद सिद्धू ने कहा, "संबंधित मंत्री के पास यह अधिकार है कि वह नियमों में संशोधन कर शहर को गुणों के आधार पर उस श्रेणी में रख सकता है। अमृतसर की जनसंख्या लगभग 10.3 लाख है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications