मायावती ने अब पूर्वाचल राज्य की भी मांग की
मायावती ने शुक्रवार को कहा था कि बुंदेलखंड और हरित प्रदेश के गठन के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। अब उन्होंने पूर्वाचल को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का बंटवारा सुशासन प्रदान करने के व्यापक हित में होगा।
यहां एक संवाददाता सम्मेलन में रविवार को मायावती के अतिरिक्त कैबिनेट सचिव वी.एस.पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बाबत एक पत्र आज ही प्रधानमंत्री को भेजा है।
पत्र की प्रति वितरित करते हुए पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में पूर्व में भेजे पत्र की ओर भी प्रधानमंत्री का ध्यान खींचा है जिसमें उन्होंने छोटे राज्यों की अपनी राय जताई थी। इसके साथ ही पत्र में गरीबी से त्रस्त पूर्वाचल राज्य भी बनाने की मांग की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications