फिजी की छात्रा ने हिन्दी प्राध्यापक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विदेशी छात्रा स्वर्ण माला सहित विदेशी छात्रों के एक समूह ने शुक्रवार को हिन्दी संस्थान में अपने पहले दौरे पर आए संस्थान के उपाध्यक्ष और कवि अशोक चक्रधर के सामने ही उक्त प्राध्यापक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विदेशी छात्रा ने शिकायत में कहा है कि आरोपी प्राध्यापक उसके मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजता था। जब उसने इसका विरोध किया तो प्राध्यापक ने उसे धमकाया और उसके परीक्षा परिणामों को प्रभावित करने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी प्राध्यापक छात्रा के मोबाइल पर प्रति दिन 10 से 12 अश्लील संदेश भेजता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications