पूरे बिहार को सूखा ग्रस्त घोषित किया जाए, लालू-पासवान ने कहा
दोनों नेताओं ने कहा, "पूरे राज्य को सूखा ग्रस्त घोषित कर दिया जाना चाहिए और भूखमरी से मर रहे लोगों और गरीबी के कारण आत्महत्या कर रहे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।"
दोनों नेताओं ने गया, जहानाबाद, सहरसा, बांका और दरभंगा जैसे विभिन्न जिलों से आ रही आत्महत्या और भूख से मौत की खबरों का जिक्र किया।
उल्लेखनीय है कि बिहार इस वर्ष बुरी तरह सूखे से प्रभावित है। राज्य सरकार ने जुलाई महीने में राज्य के 26 जिलों को सूखा ग्रस्त घोषित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications