हरियाणा सरकार एनसीआर में चलाएगी 150 सेमी लो-फ्लोर बसें
राज्य के परिवहन आयुक्त आनंद मोहन शर्मा ने कहा कि इन बसों के लिए धन जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी ग्रामीण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत मुहैया कराया जाएगा। इन बसों को बल्लभगढ़, फरीदाबाद, दिल्ली, पलवल और गुडगांव के बीच चलाया जाएगा। इनमें से अधिकांश बसों को इस महीने से सेवा में लाया जाएगा।
गौरतलब है कि इन 150 बसों में 105 बसें गैर वातानुकूलित होंगी और 45 बसें वातानुकूलित होंगी। इन सेमी लो-फ्लोर बसों का किराया या तो दिल्ली और चण्डीगढ़ में चलने वाली बसों के किराये के बराबर होगा या उससे कम होगा।
पहले चरण में वातानुकूलित वोल्वो वर्ग की 20 बसें अगले सप्ताह से बल्लभगढ़ से शुरू की जाएंगी। सभी नई बसों का परिचालन वर्ष 2010 जनवरी तक शुरू किया जाएगाा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications