धनी देशों को कार्बन उत्सर्जन में अधिक कटौती करनी चाहिए : सीआईआई
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से रविवार को एक बयान में कहा गया है, "विकसित देशों को मध्यकालिक और दीर्घकालिक, दोनों रूपों में उत्सर्जन में अधिक कटौती के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए और इस तरह उन्हें 1990 के स्तर से 2020 तक कार्बन उत्सर्जन में 25 प्रतिशत और 2050 तक 80 प्रतिशत तक की कटौती करनी चाहिए।"
बयान में कहा गया है, "भारत जैसे विकासशील देशों की अपने नागरिकों के प्रति यह जवाबदेही है कि उन्हें संयुक्त राष्ट्र मिलेनियम विकास के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तेजी के साथ विकास करना चाहिए।"
जलवायु परिवर्तन पर सीआईआई की परिषद के अध्यक्ष जमशेद एन.गोदरेज ने कहा है, "जलवायु परिवर्तन पर कोपेनहेगन में हो रहे शिखर सम्मेलन का निष्कर्ष समतावादी होना चाहिए और उसमें भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की जरूरतें प्रतिबिंबित होनी चाहिए, जहां आबादी के एक बड़े हिस्से तक अभी भी बिजली की पहुंच नहीं हो पाई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications