माओवादी आंदोलन से त्रस्त है नेपाल का आईटीसी उपक्रम
इस बहुराष्ट्रीय कंपनी में ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको के साथ ही नेपाली निवेशकों की भी हिस्सेदारी है। यह कंपनी दक्षिण नेपाल के तराई क्षेत्र में स्थित औद्योगिक गलियारे की उन कई सारी कंपनियों में शामिल है, जो माओवादी मजदूर युनियन की हड़ताल के कारण बुधवार से बंद थीं।
तराई के पारसा, बाड़ा और रौताहाट जिले उद्योग प्रधान हैं। यहां स्थित कारखाने आल नेपाल ट्रेड युनियन फेडरेशन (रिवोल्यूशनरी) के आह्वान पर बंद थे। यह बंद एक अलग मुद्दे के हल के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु आयोजित किया गया था।
माओवादी पारसा में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल को समर्थन दे रहे हैं।
राजकीय अधिकारियों और औद्योगिक प्रतिनिधियों से शनिवार की रात बातचीत के बाद माओवादी ट्रेड युनियन ने बंद को वापस लेने का निर्णय लिया।
सूर्या नेपाल का टोबैको कारखाना बाड़ा जिले में ही स्थित है। इस वर्ष कंपनी ने देश के अति अशांत तराई इलाके से हटने के उपक्रम में मध्य नेपाल में एक दूसरा कारखाना स्थापित करने की कोशिश शुरू की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications