जादू-टोने में परिवार के 6 सदस्यों की हत्या

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना गुवाहाटी से लगभग 30 किलोमीटर पूर्व जोगदोल गांव में हुई।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया, "स्थानीय लोगों ने छह लोगों के शव मिलने की जानकारी दी।"

पुलिस महानिरीक्षक कुला सैकिया ने कहा, "इस तरह के अधिकतर मामले अंधविश्वास से प्रेरित होते हैं। आधुनिक युग में यहां हो रही इस तरह की घटनाएं आश्चर्यचकित कर देने वाली हैं।"

पुलिस महानिरीक्षक ने आईएएनएस से कहा, "वास्तव में हमारे लिए यह एक बड़ी समस्या है। क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते हो रही ऐसी घटनाओं से बाहर के लोगों में गलत संदेश जाता है।"

मारे गए लोगों में 50 वर्षीय हराकांत डोले, उनकी पत्नी, दो बेटियां, एक छह वर्षीय बेटा और हराकांता डोले के छोटे भाई का एक बेटा भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधविश्वास के चलते इनकी निर्दयतापूर्वक हत्या की गई है।

पश्चिमी और उत्तरी असम में जनजातीय बहुल इलाके में पिछले पांच साल में क्रुद्ध भीड़ ने जादू-टोना करने के आरोप में दो सौ लोगों की जान ले ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+