चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू के 7 नए मामले
चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी जी.सी.बंसल ने कहा, "शनिवार सुबह सात लोगों के नमूने जांच के लिए लिए गए थे। जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है। इन मामलों में पीजीआईएमईआर के दो चिकित्सक भी शामिल हैं।"
उन्होंने कहा कि दो चिकित्सकों के अलावा संक्रमित लोगों में हरियाणा में कुरुक्षेत्र कस्बे का एक 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों की दो महिलाओं सहित चार लोगों को स्वाइन फ्लू से ग्रसित पाया गया है। संबंधित क्षेत्रों के स्वास्थ्य अधिकारियों को इन मामलों के बारे में सूचित कर दिया गया है।
राज्य में अभी तक 215 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जबकि एच1एन1 वायरस के संक्रमण से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications