हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 700 नई बसें
राज्य के परिवहन और पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश जैन ने कहा, "इस दिशा में काम चल रहा है। गुड़गांव स्थित बस बनाने वाली कार्यशाला को पहले ही प्रतिदिन 50 से 70 बसें बनाने का आदेश दिया गया है। हरियाणा में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक बस स्टैंडों का आधुनिकीकरण और अधिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।"
पर्यटन एवं पविहन मंत्री ने कहा कि पानीपत में एक पांच मंजिले बस अड्डे के निर्माण की योजना है और अगले छह महीनों के भीतर इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हरियाणा रोडवेज को लाभकारी संगठन बनाने के लिए इसकी क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications