आंध्र का विभाजन अस्वीकार्य, विजयवाड़ा में उपचुनाव होगा : कांग्रेस सांसद (लीड-1)
देश के सबसे धनी राजनेताओं में से एक राजगोपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना के प्रस्तावित निर्माण के खिलाफ वह हैदराबाद में भूख हड़ताल करेंगे।
राजगोपाल ने दावा किया कि राज्य विधानसभा के 294 सदस्यों में से 225 तेलंगाना के गठन के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र और रायलसीमा के 175 विधायकों के अलावा तेलंगाना के 50 विधायक भी प्रस्ताव के विरोध में वोट देंगे।
राजगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, "हम आंध्र प्रदेश के विभाजन की अनुमति नहीं देंगे। आंध्र का विभाजन क्यों होना चाहिए।"
पृथक तेलंगाना राज्य के गठन को केंद्र सरकार की स्वीकृति के विरोध में राजगोपाल और आंध्र प्रदेश के 130 विधायकों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं।
राज्य की स्थिति पर चिंता जताते हुए राजगोपाल ने कहा कि आंध्र प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है।
उन्होंने कहा, "अब मैंने विभाजन विरोधी आंदोलन में शामिल होने का फैसला किया है। हैदराबाद को आंध्र प्रदेश से अलग किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
कांग्रेस सांसद ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में काम करने पर उनको गर्व है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications