मंगलवार को तमिलनाडु से गुजरेगा समुद्री तूफान वार्ड (लीड-1)
तूफान अभी नागापट्टिनम से 400 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके दक्षिण और दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने तथा उत्तरी श्रीलंका को मंगलवार सुबह पार करने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसके बाद यह मन्नार की खाड़ी में आएगा और मंगलवार सुबह को तमिलनाडु तट पर पहुंचेगा।
उनके अनुसार अगले 48 घंटों में तमिलनाडु के तटीय इलाकों और पुड्डुचेरी में वर्षा की संभावना है। इसके साथ पूरे तटीय इलाके में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। नागापट्टिनम और कन्याकुमारी का जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications