जाली नोटों के साथ 3 युवक गिरफ्तार
करैरा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अवधेश प्रताप सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सुनारी चौके के सड़ गांव में पश्चिम बंगाल के तीन युवकों के आने की सूचना थी। साथ ही उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध थीं। इसी आधार पर इन तीनों को शनिवार को पकड़ा गया तो उनके पास से पौने दो लाख के पांच-पांच सौ के नकली नोट मिले।
सिंह ने बताया है कि पकड़े गए तीनों युवकों इब्राहीम खान, जियाउल हक और हशीबुल रहमान की आयु 20 से 21 साल है। ये सभी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार इब्राहीम खान अपने मामा के साथ पहले यहां आ चुका था। इब्राहीम के साथी जियाउल हक ने उससे नकली नोट खपाने की बात की तो वह उसे लेकर शिवपुरी आ गया। साथ उसका एक साथी हशीबुल भी आया था। उन्हें यह नकली नोट जियाउल हक के रिश्तेदार मैनुल ने उपलब्ध कराए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications