आंध्र में तेलंगाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी
आंध्र और रायलसीमा के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सड़क और रेलमार्गो को जाम किया। रविवार को भी राज्य परिवहन निगम की बसें सड़कों से नदारद रही।
विरोध प्रदर्शनों की वजह से आंध्र के नौ और रायलसीमा क्षेत्र के चार जिलों में जनजीवन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने कुछ इलाकों में बंद का आह्वान किया था।
अनंतपुर जिले में प्रदर्शनकारियों ने भारतीय तेल निगम के कार्यालय पर हमला बोल दिया और टैंकरों को क्षति पहुंचाई।
विजयवाड़ा में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायक डी. उमामहेश्वर राव व रामकोटैया और पूर्व मेयर अनुराधा रविवार से अनशन पर बैठ गए। राव ने कहा कि उनका अनशन उस वक्त खत्म होगा जब केंद्र अलग तेलंगाना के गठन का फैसला वापस लेगी।
पृथक तेलंगाना के विरोध में विशाखापट्टनम स्थित आंध्र विश्वविद्यालय में छात्रों का एक समूह भी अनशन पर बैठ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications