लालगढ़ में माकपा कार्यकर्ता की हत्या
पश्चिम मिदनापुर जिले के पुलिस सूत्रों ने बताया कि माकपा कार्यकर्ता दीनबंधु सोरेन का शव रविवार सुबह लालगढ़ के निकट धरमपुर के जंगलों से बरामद किया गया।
इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने जून माह में अभियान शुरू किया था। इसके बावजूद यहां माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या व अपहरण और सरकारी दफ्तरों एवं जनजातीय नेताओं के मकानों में आग लगाने जैसी घटनाएं लगभग प्रतिदिन होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications