आईआईटी का अनुशरण करे एम्स : वैलिआथन समिति
मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ एम.एस. वैलिआथन की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय समिति ने कहा है कि आईआईटी की तरह एम्स के चिकित्सकों को परामर्श से और कमाई करने की छूट मिलनी चाहिए।
समिति ने सिफारिश की है, "परमार्श. को व्यक्तिगत तौर पर या फिर विभाग के तौर पर बढ़ावा देना चाहिए। आईआईटी में परमार्श शुल्क का बंटवारा करने के लिए परामर्शदाताओं और संस्थानों के बीच कई सूत्र हैं।"
इस समिति के अनुसार एम्स को भी दूसरे वैज्ञानिक संगठनों में परामर्श क्रिया का अध्ययन करने के लिए एक समिति का गठन करना चाहिए और इसके लिए खुद की एक योजना विकसित करनी चाहिए।
समिति ने यह भी कहा है कि एम्स को आईआईटी से यह भी सीखना चाहिए कि कैसे अपने प्रबंधन में सुधार लाया जाता है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया गया है कि उन्हें सिर्फ संस्थान के अध्यक्ष के रूप में कार्य नहीं करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications