उड़ीसा में उठी पृथक कोसाला राज्य की मांग
कोसाला क्रांति दल ने इस मांग को लेकर जन आंदोलन छेड़ने की धमकी दी है। यह दल पश्चिमी उड़ीसा के 11 जिलों को लेकर पृथक कोसाला राज्य की मांग पहले भी करता रहा है।
कोसाला क्षेत्र में बारगढ़, बोलिंगर, बौध, देवगढ़, झरसुगुडा, कालाहांडी, कोरापुट, नुआपांडा, संबलपुर, सुवर्णपुर और सुंदरगढ़ जिले आते हैं।
दल के नेता प्रमोद मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "हम जनवरी के आखिर तक एक लाख से अधिक लोगों का हस्ताक्षर लेंगे और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को एक ज्ञापन सौंपेंगे।"
कोसाला आंदोलन से जुड़े नेता और पूर्व विधायक बालगोपाल मिश्रा ने कहा, "केंद्र सरकार द्वारा तेलंगाना की मांग स्वीकार किए जाने से हमारा उत्साह बढ़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications