ट्विटर पर हुई 3 विदेशमंत्रियों की बैठक !

बीते सप्ताह बहरीन के विदेश मंत्री खालिद बिन अहमद अल खलीफा ने टिप्पणी की, "मैंने अपने दोस्त अहमद अब्दुल घीट (मिस्र के विदेश मंत्री) के साथ हाल ही में कैफे इटैलिया में रात का भोजन किया। इस दौरान खुशनुमा माहौल था और खुशनुमा बातचीत भी हुई। हमने वहीं से ट्विटर के माध्यम से शशि थरूर के साथ संवाद किया।"

इसके एक दिन बाद थरूर ने टिप्पणी की, "वह त्रिपक्षीय बैठक थी।" कुछ दिनों पहले अल खलीफा ने ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की थी, "मैं थरूर से प्रेरणा लेकर ही इस सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट पर आया। थरूर आपने मुझे ट्विटर में बदल दिया .. लेकिन मैं अभी भी एक अच्छा मुसलमान हूं।" इसके बाद से बहरीन के विदेश मंत्री ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के बारे में काफी कुछ लिखा है।

भारत से जुड़ी एक टिप्पणी में बहरीन के विदेश मंत्री ने कहा था, "हर बहरीनवासी का भारत के साथ किसी न किसी तरह का जुड़ाव है। यह यात्रा, मित्रता, शिक्षा और बालीवुड के जरिए है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+