धनुष मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह सफल (लीड-1)
पृथ्वी मिसाइल के नौसैनिक संस्करण धनुष को बालासोर जिले के चांदीपुर परीक्षण स्थल से 35 किलोमीटर दूर लंगर डाले युद्धपोत आईएनएस सुभद्रा से छोड़ा गया।
मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है और यह 500 किलोग्राम तक का परमाणु हथियार ढोने में सक्षम है। धनुष को दोपहर 11.31 बजे छोड़ा गया।
परीक्षण के दौरान रक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक सलाहकार तथा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के महानिदेशक और सचिव वी.के.सारस्वत युद्धपोत पर मौजूद थे।
अधिकारी ने कहा, "इसने परीक्षण के सभी उद्देश्यों को पूरा कर लिया है। परीक्षण के परिणाम आशा के पूरी तरह अनुरूप रहे।"
पृथ्वी और धनुष 20 वर्ष पहले आरंभ हुए देश के एकीकृत मिसाइल कार्यक्रम का हिस्सा हैं। धनुष का सबसे पहला परीक्षण 11 अप्रैल, 2000 को किया गया था।
इससे पहले भी धनुष का परीक्षण किया जा चुका है। इस मिसाइल का विकास डीआरडीओ ने किया है।
इसका पहला परीक्षण 11 अप्रैल 2000 में चांदीपुर रेंज से किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications