संसद पर हमले की 8वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि
संसद भवन परिसर में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई सासंदों ने संसद भवन पर हुए हमले में शहीद हुए नौ लोगों को श्रद्धाजंलि दी।
उल्लेखनीय है कि 13 दिसम्बर 2001 को पांच सशस्त्र हमलावरों ने संसद भवन पर हमला बोल दिया था।
आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला सुरक्षाकर्मी, संसद भवन के दो सुरक्षाकर्मी और एक माली शहीद हो गए थे।
गोलीबारी में एक पत्रकार भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। सुरक्षाकर्मियों ने संसद भवन पर हमला करने वाले सभी पांचों आतंकवादियों को मार गिराया था।
हमले के एक वर्ष बाद पुलिस ने अफजल गुरु सहित चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें अदालत ने दोषी ठहराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications