भारत-इटली का व्यापार वर्ष 2014 तक 17 अरब डॉलर होने की उम्मीद
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और यस बैंक की संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के गहराते संबंधों को देखते हुए अगले पांच वर्षो में व्यापार के दोगुना होने की उम्मीद है।
इटली के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के 14-16 दिसम्बर के दौरे के समय यह रिपोर्ट आई है।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इटली के आर्थिक विकास और विदेश व्यापार मंत्री क्लाडियो स्केजोला करेंगे।
उनके दौरे के दौरान फिक्की दिल्ली और मुंबई में भारत-इटली व्यापार परिषदों की बैठकें आयोजित करेगा।
अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा प्रभावी भवन निर्माण, कचरा प्रबंधन, लाजिस्टिक और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्च र, एग्रो फूड, निर्माण, वस्त्र, जूता, प्रसाधन, फर्नीचर, आभूषण और शराब उद्योग से जुड़े लोगों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications