पाक में अफगान सीमा पर 22 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए आतंकवादियों में स्थानीय कमांडर वालिदाद भी शामिल था। आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की झड़प शनिवार को शुरू हुई थी। दो दिनों तक चले संघर्ष में पांच सैनिक भी मारे गए।
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार दक्षिणी वजीरिस्तान से बड़ी संख्या में तालिबानी लड़ाके कुर्रम में ठिकाना बनाए हुए हैं। शनिवार को यहां सुरक्षा बलों ने हेलीकॉप्टर से हमले किए थे।
समाचार चैनल के अनुसार शनिवार रात हुई कार्रवाई में 15 से अधिक आतंकवादी मारे गए वहीं रविवार सुबह लगभग सात आतंकवादी मारे गए। शुरुआती झड़पों में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को कड़ी टक्कर दी। बाद में सुरक्षा बलों ने हेलीकॉप्टर की सहायता से आतंकवादियों के ठिकानों पर बममारी की।
उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर से अब तक पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई में लगभग 600 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications