कश्मीर में स्वाइन फ्लू से हुई पहली मौत
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुस्कान में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उसे तुलामुला के समीप सौरा मेडिकल संस्थान में एक दिसम्बर को भर्ती किया गया था।
मुस्कान को इलाज के लिए अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया था। उसके नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे जहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। शनिवार को मुस्कान की मौत हो गई।
एक चिकित्सक ने बताया, "हमे जो रिपोर्ट मिली उसमें महिला के अंदर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर उसे संस्थान में भर्ती किया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications