बेंगलुरू विस्फोटों में इस्तेमाल वाहन जब्त
पुलिस महानिरीक्षक टोमिन जे. थाकेनकेरी ने आईएएनएस को रविवार को बताया कि विस्फोटों की जांच कर रहे कर्नाटक और केरल के संयुक्त दल ने इस वाहन को जब्त किया।
थाकेनकेरी ने कहा, "इस मामले की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। दोनों गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों को अगले कुछ दिनों तक केरल में ही रखा जाएगा और फिर इन्हें बेंगलुरू भेजा जाएगा।"
पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से कथित तौर पर संबद्ध नजीर और उसके रिश्तेदार शफास को इन विस्फोटों के आरोप में इस महीने की शुरुआत में मेघालय की सीमा से गिरफ्तार किया गया था।
पूछताछ के दौरान नजीर ने स्वीकार किया है कि बेंगलुरू विस्फोट की पूरी योजना केरल में ही बनाई गई थी और बम बनाने के लिए विस्फोटक यहीं अलुवा के निकट की एक दुकान से चुराए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications