मध्य प्रदेश: सीएम के खिलाफ मामला दर्ज

Shivraj Singh Chauhan
पटना। बिहार के एक न्यायालय के आदेश पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बेतिया जिले के नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बेतिया व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेष कुमार द्विवेदी के आदेश पर गुरुवार रात को मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

नगर थाना के थाना प्रभारी सोनेलाल पासवान ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (ए), 153 (ए), 153 (बी), 181, 500 तथा 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि एक मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।

सीएम पद की शपथ के विरुद्ध

उल्लेखनीय है कि नौ नवंबर को अधिवक्ता मुराद अली ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में एक परिवाद पत्र दाखिल कर आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सतना में हो रहे एक कारखाने के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा था कि वह ऐसा नहीं होने देंगे कि कारखाना सतना में लगे और काम बिहार के लोग करें।

मुराद अली का आरोप था कि ऐसे भाषण उनके मुख्यमंत्री बनने के समय लिए गए शपथ के विरूद्ध है तथा इससे क्षेत्रवाद फैलेगा और यह बिहारवासियों का अपमान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+