भारतीय क्रिकेट में पसरा मातम, 22 साल के क्रिकेटर की लाइव मैच में मौत, घटना का वीडियो पूरे देश में वायरल

क्रिकेट के मैदान से अक्सर दिल तोड़ देने वाली खबरें आती हैं। कई प्लेयर्स चोट लगने के बाद बाहर हो जाते हैं, किसी को लंबे समय तक वापसी का मौका ही नहीं मिलता है। कई बार जान भी चली जाती है। मैदान पर किसी क्रिकेटर की मौत सबसे दुखद है और इस बार भी ऐसी घटना हुई है।

एक तरफ भारतीय टीम एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पहला एकदिवसीय मुकाबला खेल रही है, तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर ने एक क्रिकेटर का निधन हो गया है। लाइव मैच के दौरान हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल जम्मू-कश्मीर के डोडा में चल रहे एक मुकाबले के दौरान 22 साल के युवक सुहैल का निधन हो गया और इस घटनाक्रम का वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहा है। हर कोई इसे देखकर दुःख जता रहा है और संवेदना भी व्यक्त कर रहा है। सोहेल गेंदबाजी की जान गेंदबाजी के दौरान चली जाती है।

गेंद फेंकने के बाद सुहैल को सांस लेने में तकलीफ होती है और पांव लड़खड़ाने लगते हैं। वह खुद को संभाल नहीं पाते और जमीन पर बैठ जाते हैं। इस दौरान अपने साथी प्लेयर्स को आवाज लगाते हैं। बैटिंग और फील्डिंग टीम के कई साथी दौड़कर वहां आते हैं।

dida

इए बीच सुहैल बेहोश होकर गिर जाता है। साथी उसको हवा देकर राहत पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इसके बाद डॉक्टर के पास ले जाने पर उसको मृत घोषित कर दिया जाता है। 22 साल के इस खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मैदान पर ही दुखद मौत हो गई और इसे देखकर हर कोई हैरान और परेशान है।

चेनाब घाटी में हुई इस मौत के बाद स्थानीय लोग सदमें में चले गए हैं। किसी को समझ नहीं आया कि चंद सेकंड में क्या हो गया। बताया जा रहा है कि सोहेल अपना करियर क्रिकेट में ही बना रहा था। वह गेंदबाजी में दमदार खेल के लिए जाना जाता था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+