मुंबई के आजाद मैदान में 7 लाख पान व्यापारियों ने क्‍यों किया प्रदर्शन, क्‍या हैं सरकार से इनकी मांगे?

Maharashtra Paan Traders Protest: महाराष्‍ट्र के सात लाख पान व्‍यापारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्‍ट्र पान व्‍यापारी महासंघ के बैनर तले पान व्‍यापारियों ने मोर्चा निकाला। इस मार्च में राज्‍य भर के सात लाख पान विक्रेताओं ने सहभागिता की। लाखों पान व्‍यापारियों द्वारा ये प्रदर्शन छोटे पान व्‍यापारियों के खिलाफ IPC की धारा 328 और मकोका (MCOCA - महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ आयोजित किया गया था।

मुंबई के अलावा महाराष्‍ट्र के अन्‍य कई जिलों से आए दुकानदरों ने इस लोकतांत्रिक आंदोलन में हिस्‍सा लेते हुए अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए। पान व्‍यावारी महासंघ ने इसे पारं‍परिक पान व्‍यवसाय पर निर्भर लाखों परिवारों की आजीविका और सम्‍मान की रक्षा की लड़ाई इसे बताया।

Maharashtra Paan Traders

पान व्‍यापारी महासंघ ने लाखों पान व्‍यापारियों की सभा को संबोधित करते हुए विश्‍वास जताया कि सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन इस मामले में पान व्‍यापारियों को न्‍याय अवश्‍य मिलेगा। महासंघ के प्रदेश अध्‍यक्ष और प्रवक्‍ता अजीत सूर्यवंशी ने कहा संगठन का न्‍यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्‍होंने कहा अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। हालांकि हाई कोर्ट ने यह स्‍वीकारा है कि ऐस केस में धारा 328 लागू नहीं की जा सकती।

Maharashtra Paan Traders

सूर्यवंशी ने बताया संसद द्वारा निर्मित कानून के तहत पान मसाला को एक मादक खाद्य उत्‍पाद यानी standardised food product के रूप में मान्‍यता प्राप्‍त है और पूरे देश में इसका कानूनी रूप से निर्माण और बिक्री की जाती है। उन्‍होंने कहा व्‍यापारियों का ये सवाल है कि अगर कानूनी स्थिति यही है तो महाराष्‍ट्र के व्‍यापारियों के साथ अलग व्‍यवहार क्‍यों किया जाता है। जो पूरी तरह से लीगल है तो उसे बेचने वाले व्‍यापारियों पर किस आधार पर धारा 328 लगाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+