बढ़ा कॉस्ट्यूम ज्यूलरी का चलन

Costume Jewelry
नई दिल्ली। सोने की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए शादियों के लिए लोग अब कॉस्ट्यूम ज्यूलरी का चुनाव कर रहे हैं और वह भी किराए पर। दुल्हन बनने जा रहीं अनामिका काल्सी ने कहा, "प्रत्येक समारोह के लिए हीरे या सोने के आभूषण पहनने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए मैंने उन खास दिनों के लिए कॉस्ट्यूम ज्यूलरी किराए पर ली है।

ज्यूलरी के डिजाइनों में लगातार और बहुत जल्दी-जल्दी बदलाव होता रहता है। मैं अपने विवाह समारोह के लिए कई गहने लेने की बजाए एक खूबसूरत सा कॉस्ट्यूम ज्यूलरी सेट पहनना पसंद करूंगी।"

किसी भी प्रकार की कॉस्ट्यूम ज्यूलरी 1,100-3,100 रुपये प्रतिदिन के किराए पर ली जा सकती है। इस तरह की ज्यूलरी चांदनी चौक, लाजपत नगर और सरोजिनी नगर से खरीदी भी जा सकती है।

चांदनी चौक इलाके में नीलम ज्यूलरी की मालिक मोहिनी संधू ने कहा, "यह प्रचलन नया नहीं है। बस इतना है कि अब अधिक लोग इस तरह के आभूषण पसंद करने लगे हैं। कॉस्ट्यूम ज्यूलरी बहुत कुछ असली गहनों जैसी ही दिखती है, इसलिए दोनों में फर्क करना बहुत मुश्किल होता है।"

उन्होंने कहा कि कॉस्ट्यूम ज्यूलरी में कुंदन और स्वारोवस्की ज्यूलरी का अधिक चलन है। पोशाकों के रंग के मुताबिक इस ज्यूलरी का चयन किया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+