कड़ी सुरक्षा के बीच दीवाली

प्रकाश पर्व दीवाली पूरे देश में शनिवार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है. सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक माने जाने वाले इस त्यौहार पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने लोगों के बीच शांति और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया है.
उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएँ दी है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि दीवाली लोगों के बीच दोस्ती और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है.
जहाँ पिछले वर्ष दीवाली में दुनिया भर में आर्थिक मंदी की वजह से बाज़ार में सुस्ती छाई थी वहीं इस वर्ष बाज़ार में चहल-पहल देखी जा रही है.धनतेरस में ख़रीददारी की वजह से बाज़ार में रौनक लौटी है. सोने-चाँदी के दाम अपने परवान पर है.
लेकिन पटाखों से जुड़ी एक दुर्घटना ने तमिलनाडु में माहौल गमगीन कर दिया.शुक्रवार की शाम तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से लगे तिरुवल्लूर ज़िले में एक पटाखों के गोदाम में आग लगने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई.












Click it and Unblock the Notifications