जबलपुर: युवक ने 7 को मौत के घाट उतारा
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में छोटे से विवाद पर गुस्साए एक व्यक्ति ने सात लोगों को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों में छह लोग उसी के परिवार के ही थे।
सोमवार तड़के जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में स्थित सैनिक सोसायटी कॉलोनी में यह सनसनीखेज वारदात तब हुई जब नाली को लेकए दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद काफी दिन से चल रहा था, लेकिन सोमवार को बात इतनी बढ़ गई कि परिवार के सुनील सेन ने कुल्हाड़ी उठाई और एक-एक कर सात लोगों को काट डाला।
पड़ोसी की अस्पताल में मौत
इस दौरान सुनील ने अपनी मां, पत्नी, दो बच्चों बहन और भांजे पर कुल्हाड़ी से तेज प्रहार किया। इन छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद उसने पड़ोसी पर वार किया, वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम कथूरिया के मुताबिक सुनील को हिरासत में लेने के बाद उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications