चुनाव प्रचार का अंतिम दिन

Vidarbha Election

महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार रविवार को समाप्त हो रहा है. इन प्रदेशों में 13 अक्तूबर को मतदान होगा. लोक सभा चुनाव के बाद इन चुनावों को पार्टियों की लोकप्रियता के परीक्षण के तौर पर देखा जा रहा है.

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने पिछले एक महीने में अलग-अलग गाँव-कस्बों में जाकर प्रचार किया. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत कई नेताओं ने चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया.

महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सत्ता में है और दोनों पार्टियों की कोशिश होगी कि दोबारा सत्ता में लौटें. लेकिन लोक सभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.

महाराष्ट्र में दूसरी ओर भाजपा-शिव सेना का गठबंधन है तो राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी है.288 सीटों के लिए सात करोड़ 56 लाख 34 हज़ार पांच सौ पच्चीस मतदाता हैं.

चुनावी सरगर्मी

वहीं हरियाणा में कांग्रेस की सरकार है और वो दूसरी पारी की चाहत में है. विपक्ष यहाँ काफ़ी बँटा हुआ है. भाजपा ने ओम प्रकाश चौटाला की आईएनएलडी से नाता तोड़ लिया है.

90 सीटों के लिए एक करोड़ 20 लाख 63 हज़ार 257 लोग मत डालेंगे. वैसे तो चुनाव प्रचार आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा है लेकिन महाराष्ट्र में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया जिसमें 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई.

अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और उसके तीन उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं जिसमें मुख्यमंत्री खंडु डोरजी भी शामिल हैं. मतगणना का काम 22 अक्तूबर को किया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+