भारत में सिर्फ 13 फीसदी छात्र जाते हैं कॉलेज

Kapil Sibal
चंडीगढ़। केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री कपिल सिब्बल ने देश में स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक में दाखिले की खराब स्थिति पर शनिवार को चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि देश में दाखिले का औसत उप सहारा अफ्रीकी देशों से थोड़ा ही अधिक है।

सिब्बल ने यहां कहा, "अमेरिका में दाखिले का अनुपात प्रति 100 पर 50 से 60 छात्रों का है, जबकि स्कैंडिनेवियाई देशों में यह औसत 70 प्रतिशत से अधिक है।"

दाखिले का औसत काफी कम

सिब्बल ने कहा, "वैश्विक औसत प्रति 100 छात्र पर 23 से 27 का है। लेकिन भारत में दाखिले का औसत 100 छात्रों पर मात्र 12.4 का है। यह औसत उप सहारा अफ्रीकी देशों से थोड़ा ही अधिक है, जहां का औसत प्रति 100 छात्रों पर 6.8 का है।"

सिब्बल ने कहा, "इस आंकड़े से स्पष्ट हो जाता है कि शिक्षा के क्षेत्र में हम कहां खड़े हैं। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हम एक युवा राष्ट्र हैं और हमें अपनी युवा प्रतिभा को स्कूलों और कॉलेजों में प्रभावी तरीके से लगाने की जरूरत है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+