पाक से हिंदुओं का पलायन बढ़ा

Samjhauta Express
अमृतसर। पाकिस्तान में तालिबान के बढ़ते हस्तक्षेप और उनके द्वारा परेशान किए जाने के कारण यहां के हिंदू परिवार अब पाकिस्तान छोड़कर भारत का रुख कर रहे हैं। पिछले चार सालों में पाकिस्तान से करीब 5 हजार हिंदू तालिबान के डर से भाग कर भारत आ गए हैं। सोमवार को समझौता एक्सप्रेस से सात ऐसे और परिवार भारत आए इन परिवारों में करीब 40 लोग शामिल हैं।

पाकिस्तान से पलायन कर रहे लोगों का कहना है कि उनके पास वहां से भागने के अलावा कोई चारा नहीं है। इन परिवारों के अनुसार पाकिस्तान में तालिबान द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। यहां तक की उनके बच्चों को स्कूलों से निकाला जा रहा है। दुकानें और घर लूटे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान में तालिबान की हुकूमत चलती है।

भारत-पाकिस्तान के बीच 2006 में पहली बार थार एक्सप्रेस की शुरुआत की गई थी। हफ्ते में एक बार चलनी वाली यह ट्रेन कराची से चलती है भारत में बाड़मेर के मुनाबाओ बॉर्डर से दाखिल होकर जोधपुर तक जाती है। पहले साल में 392 हिंदू इस ट्रेन के जरिए भारत आए। 2007 में यह आंकड़ा बढ़कर 880 हो गया। पिछले साल कुल 1240 पाकिस्तानी हिंदू भारत आए जबकि इस साल अगस्त तक एक हजार लोग भारत आए और वापस नहीं गए हैं।

इनमें से काफी लोग कभी वापस न लौटने के लिए आते हैं और यहां इस उम्मीद में रहते हैं कि शायद उन्हें भारत की नागरिकता मिल जाए, इसलिए वह लगातार अपने वीजा की अवधि बढ़ा रहे हैं।

अधिकारियों का रुख भी इन विस्थापितों के प्रति नरम है क्योंकि इनमें से ज्यादातर लोग पाकिस्तान में भयावह स्थिति से गुजरे हैं। जानकारी के अनुसार 2004-05 में 135 शरणार्थी परिवारों को भारत की नागरिकता दी गई, लेकिन बाकी लोग अभी भी अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+