'अमेरिकी मदद का गलत इस्तेमाल किया'

Pervez Musharraf
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने अमेरिका से मिली सैन्य सहायता का उपयोग भारत के खिलाफ देश की सुरक्षा को मजबूत करने में किया था। पाकिस्तान के किसी नेता द्वारा इस बारे में की गई यह पहली स्वीकारोक्ति है।

मुशर्रफ ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में यह स्वीकार किया उन्होंने अपने कार्यकाल में अमेरिकी सैन्य मदद का इस्तेमाल सुरक्षा के लिए करके नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि अपने इस फैसले को दोशहित में बताते हुए वह इसे सही भी ठहराते हैं। मुशर्रफ ने कहा कि यह खुलासा करते हुए उन्हें अमेरिका के गुस्से की जरा भी परवाह नहीं है।

मुशर्रफ ने यहां तक कहा कि अगर उन्होंने 9/11 के बाद अमेरिका का साथ नहीं दिया होता तो अमेरिकी सेना पाक के परमाणु हथियारों पर कब्जा कर सकती थीं। मुशर्रफ ने यह भी आशंका जताई कि भारत-अमेरिका संयुक्त रुप से पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ देते। मुशर्रफ देश में परमाणु कार्यक्रम की समृद्धता का श्रेय खुद को देते हैं और मानते हैं कि उनके कार्काल के दौरान ही पाक वैज्ञानिकों ने न केवल यूरेनियम का संवर्धन शुरू किया, बल्कि प्लूटोनियम आधारित हथियार भी विकसित किए।

परवेज मुशर्रफ ने 2007 में पाकिस्तान में आपात लगा दिया था जिसे बाद में यहां की सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित कर दिया। मुशर्रफ का कहना है कि अगर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाता है तो फिर यह उन सभी जजों के खिलाफ चलना चाहिए जिन्होंने उनके फैसले का समर्थन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+