बच्चों को चढ़ाया एचआईवी पॉज़िटिव खून

श्रीगंगानगर के डीएम गौरव चतुर्वेदी का कहना है कि नर्सिन्ग होम में पिछले दिनों तकरीबन छह बच्चों को बिना जांच के खून चढ़ाया गया। यह खून एचआईवी पॉज़िटिव था। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद प्रशासन ने अस्पताल का रेकॉर्ड जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
सीएमएचओ डॉ. बी एस सिद्धू ने बताया कि नर्सिन्ग होम में खून चढ़ाने के मामले की जांच की जा रही है। सभी रेकॉर्ड जब्त कर लिए गए हैं और जिन बच्चों को एचआईवी पॉज़िटिव खून चढ़ाया गया है उनका पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications