सुनील मित्रा नए विनिवेश सचिव
नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। सरकार ने पश्चिम बंगाल के ऊर्जा सचिव सुनील मित्रा को मंगलवार को नया विनिवेश सचिव नियुक्त किया है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले विनिवेश विभाग के सचिव के रूप में सुनील मित्रा की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है।"
मित्रा 1975 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।
राहुल खुल्लर को वाणिज्य सचिव बनाए जाने के बाद विनिवेश सचिव का पद रिक्त हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications