दलाई लामा से मिलने धर्मशाला पहुंचे फर्नाडीस
धर्मशाला से चलाई जा रही तिब्बत की निर्वासित सरकार की ओर से सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नाडीस और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय सिंह दलाई लामा से मिलने रविवार को धर्मशाला पहुंचे।"
फर्नाडीस दो सप्ताह तक यहां रूकेंगे और निर्वासित सरकार के अधिकारियों से मिलेंगे। आगामी छह जुलाई को दलाई लामा के जन्मदिन के मौके पर आयोजित समारोह में भी वह शिरकत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications