मीरा कुमार लोकसभाध्यक्ष निर्वाचित
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता मीरा कुमार को बुधवार को सर्वसम्मति से लोकसभाध्यक्ष चुन लिया गया। वह इस पद पर आसीन होने वाली देश की पहली महिला हैं।
सदन में सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीरा कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा और फिर सदन के नेता एवं वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने इसका समर्थन किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने इसका समर्थन किया। मीरा कुमार के लोकसभाध्यक्ष चुने जाने के बाद सदन के सभी सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में मीरा कुमार बिहार के सासाराम क्षेत्र से विजयी रही हैं। इससे पहले उन्हें मनमोहन मंत्रिमंडल में जल संसाधन मंत्री बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications