रेणुका और पुरंदेश्वरी को मिल रही है प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती

हैदराबाद, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में भाग्य आजमा रहे केंद्रीय मंत्रियों में एस. जयपाल रेड्डी को फिर से संसद पहुंचने में भले ही कोई खास परेशानी न हो लेकिन रेणुका चौधरी और डी. पुरंदेश्वरी के लिए यह राह आसान नहीं दिख रही है।

पहले चरण में प्रदेश की 22 संसदीय व 154 विधानसभा सीटों के लिए 16 अप्रैल को मतदान होगा।

जयपाल रेड्डी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद में शहरी विकास मंत्रालय के मुखिया हैं। वह नवगठित चेवेल्ला संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के जितेन्द्र रेड्डी और भाजपा के बी. बी. रेड्डी से है।

केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी खम्मम संसदीय सीट से हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। टीडीपी के एन. नागेश्वर रेड्डी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्हें मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) समर्थन प्राप्त है।

पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामाराव की बेटी व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डी. पुरंदेश्वरी विशाखापट्टनम से चुनाव लड़ रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने बापटला से जीत दर्ज की थी।

विशाखापट्टनम में पुरंदेश्वरी का मुख्य मुकाबला तेदेपा के एम. वी. वी. एस. मूर्ति से है। प्रजा राज्यम पार्टी और भाजपा ने भी अपने-अपने उम्मीदवार यहां से उतारे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+