उत्तर प्रदेश में अब तेंदुए का आतंक
लखनऊ,
3 मार्च: बाघ का आतंक अभी खत्म हुए ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि अब तेंदुए का आतंक छा गया है। id="toptextpromo">यहां
के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से सटे गांव में भटककर आए एक तेंदुए ने पिछले चौबीस घंटों में चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वन अधिकारी (डीएफओ) आरके सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग का एक दल तेंदुए को खोज में जुट गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कतर्नियाघाट
के निशनागरवा वन क्षेत्र से भटके तेंदुए ने जगतपुर गांव में पिछले चौबीस घंटो में एक पांच साल के बच्चे समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिनमें बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिंह ने बताया कि घायल बच्चे के परिवार को 10,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वन विभाग के मुताबिक कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या 32 है।











Click it and Unblock the Notifications