पाकिस्तान विस्फोट में मरने वालों की संख्या 25 हुई (लीड-1)
इस्लामाबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में गुरुवार को हुए एक विस्फोट में मारे जाने वालों की संख्या 25 हो गई है जबकि घायलों की तादाद 30 पहुंच गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से खबर दी है कि यह विस्फोट पूर्वी पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान शहर में हुआ। इसके मुताबिक हजरत इमाम हुसैन की शहादत के वर्षगांठ पर आयोजित एक रैली के दौरान यह विस्फोट हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, "शहर के बस अड्डे के पास स्थित वदानी इमाम बरघा मस्जिद के बाहर यह विस्फोट हुआ।"
मरकजाई शिया परिषद ने कहा है कि उसने पहले ही विस्फोट की आशंका जताई थी और इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना भी दी गई थी लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कोई कदम नहीं उठाया गया।
इस बीच स्थानीय अस्पतालों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़चढ़ कर खून दान करें ताकि घायलों को बचाया जा सके।
किसी भी संगठन ने अभी तक इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications