'मंदी में रेवड़ियाँ बाँटना शर्मनाक'

'मंदी में रेवड़ियाँ बाँटना शर्मनाक'

अमरीका के कुछ बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं ने पिछले वर्ष अपने अधिकारियों को 18 अरब डॉलर के बोनस बाँट डाले थे.

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऐसा करने वाले संस्थानों के इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक और बेहद ग़ैर ज़िम्मेदाराना बताया है.

उन्होंने कड़े शब्दों में आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि इन वित्तीय संस्थानों ने ऐसा तब किया है जब अमरीकियों के टैक्स का एक बड़ा हिस्सा आर्थिक सेवाएं देने वाले उद्योगों को संभालने में लगाया जा रहा है.

ग़ौरतलब है कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों को आर्थिक मंदी के संकट से उबारने के लिए अमरीका की सरकार आर्थिक पैकेजों की घोषणा भी पहले ही कर चुकी है.

इसके लिए वित्तीय संस्थानों की ओर से ज़ोर-शोर से आवाज़ भी उठाई गई थी और सरकार से कहा गया था कि मंदी के दौर में सरकार को इन कंपनियों, संस्थाओं को बचाने का काम करना चाहिए.

सरकार की ओर से सहयोग की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय मदद की मांग कर रहे इन संस्थानों में एक न्यूनतम स्तर की ज़िम्मेदारी और अनुशासन जैसी बातें भी होनी चाहिंए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+