सहयोगियों से राष्ट्रीय स्तर पर तालमेल नहीं : कांग्रेस

कांग्रेस कार्यसमिति की गुरुवार को हुई बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा, "कांग्रेस एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही है। कांग्रेस का हर राज्य में क्षेत्रीय दलों से अलग-अलग तालमेल है। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर तालमेल की कोई बात ही पैदा नहीं होती।"

उन्होंने कहा, "जिस राज्य में जिस राजनीतिक दल के साथ हमारा समझौता है वहां हम उसके लिए वोट मांगेंगे लेकिन जहां हमारा किसी से गठबंधन नहीं है वहां हम अपने लिए वोट मांगेंगे।"

द्विवेदी ने कहा कि चुनाव पूर्व सभी गठबंधन राज्य इकाई की ओर से लिया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व के सहयोग से गठबंधन के स्परूप को अंतिम रूप दिया जाएगा।

चुनाव बाद गठबंधन की संभावनओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "गठबंधन दरअसल आंकड़ों का खेल है। यह निर्भर करता है कि किस राजनीतिक दल को कितने नम्बर मिलते हैं। काल्पनिक तौर पर यदि कांग्रेस को यदि पूर्ण बहुमत मिलता है तो स्थिति अलग होगी।"

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने और आगे की रणनीति के बारे में चर्चा के लिए गुरुवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में कार्यसमिति के 29 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में लोकसभा के उम्मीदवारों के नामों का जल्द से जल्द चयन करने और इसमें युवाओं को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देने के बारे में भी चर्चा हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+