माफी मांगने पर आडवाणी का भी स्वागत : अमर सिंह
गोरखपुर में पार्टी भोजपुरी सिने स्टार और पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार का आरंभ करते हुए अमर सिंह ने कहा, "लालकृष्ण आडवाणी भी यदि बाबरी मस्जिद विध्वंस पर माफी मांग लेंगे तो हम उनका भी स्वागत करेंगे।"
कल्याण सिंह के बेटे राजवीर को सपा महासचिव बनाने के कदम का बचाव करते हुए अमर सिंह ने कहा कि इससे न केवल सपा मजबूत होगी वरन राज्य में भाजपा तबाह हो जाएगी।
कल्याण के साथ समझौते का विरोध कर रहे सपा के मुस्लिम सांसदों सलीम शेरवानी और शफीकुर रहमान बुर्के पर हमला करते हुए अमर सिंह ने कहा कि ये लोग तब कहां थे जब 2005 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर कैबिनेट मंत्री थे।
अमर सिंह ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि कल्याण सिंह हर किसी से माफी मांगने वाले नहीं हैं। रैली में मंच अचानक गिर गया लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications