अनंत कुमार बेंगलुरू दक्षिण, जसपाल राणा टिहरी से भाजपा के उम्मीदवार (लीड-1)

पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम 25 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में उत्तरप्रदेश से 16 और कर्नाटक से 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

दिल्ली में गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की उपस्थिति में केंद्रीय चुनाव समिति की दिन में दूसरी बार बैठक हुई। दूसरी बैठक में 25 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई जबकि पहली बैठक के बाद पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, गोवा और अंडमान निकोबार के कुल 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इस प्रकार पार्टी ने गुरुवार को कुल 48 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया।

उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर से डा. महेश शर्मा, इटावा (सुरक्षित) से कमलेश कथेरिया, हमिरपुर से प्रीतम सिंह लोधी, बांदा से अमिता बाजपेई, फुलपुर से करनसिंह पटेल, फैजाबाद से लल्लू सिंह, बहराइच (सुरक्षित) से अक्षयवरलाल गौर, गोंडा से रामप्रताप सिंह, डुमरियागंज से जयप्रताप सिंह, देवरिया से प्रकाशमणि त्रिपाठी, बांसगांव (सुरक्षित) से कमलेश पासवान, आजमगढ़ से रमाकांत यादव, बलिया से मनोज कुमार सिन्हा, भदोही से महेन्द्र पांडेय, मिर्जापुर से अनुराग सिह, और रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) से रामसकाल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

कर्नाटक के बेंगलुरू (दक्षिण) से अनंत कुमार, उडूपी-चिकमंगलूर से डी.वी. सदानंद गौड़ा, बेलगाम से सुरेश अंगाड़ी, बागलकोट से पी. सी. गड्डिगौडर, धारवाड़ से प्रह्लाद जोशी, उत्तर कन्नड़ से अनंत कुमार हेगड़े, देवंगेरे से जी. एम. सिद्धेश्वर, मैसूर से सी. एच. विजय शंकर और बीजापुर (सुरक्षित) से जिगाजिनागी को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।

गुरुवार दोपहर जारी 23 उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने सर्वाधिक 17 उम्मीदवारों का ऐलान पश्चिम बंगाल से किया। पश्चिम बंगाल में कृष्णा नगर से सत्यब्रत मुखर्जी, बलूरघाट से सुभाषचंद्र बर्मन, कोलकाता (उत्तर) से तथागत रॉय, बांकुड़ा से राहुल सिन्हा, जलपाईगुड़ी (सुरक्षित) से दीपेश प्रमाणिक, झाड़ग्राम (सुरक्षित) से नबेंदु महली, बैरकपुर से प्रभाकर तिवारी, दार्जिलिंग से दावा शेरपा, उलुबेरिया से राहुल चक्रबर्ती, बसीरहाट से स्वपन कुमार दास, श्रीरामपुर से देबब्रत चौधरी, कांथि से अमलेश मिश्रा, तमलूक से राजश्री चौधरी, बर्धमान पूर्व (सुरक्षित) से मोहितोश बाउरी, कूच बिहार (सुरक्षित) से भाबेंद्र नाथ बर्मन, हावड़ा से पोली मुखर्जी और बारासात से ब्रतिन सेनगुप्ता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने उत्तराखंड की भी चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। उत्तराखंड में अल्मोड़ा (सुरक्षित) से अजय टमटा, नैनीताल (उधमसिंह नगर) से बच्ची सिंह रावत, हरिद्वार से मदन कौशिक और टिहरी से जसपाल राणा को टिकट दिया गया है।

इसके साथ ही पार्टी ने गोवा की मुर्मगाओ सीट पर नरेंद्र साविकर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप सीट पर बी. पी. रे को चुनाव मैदान में उतारा है।।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+