पाकिस्तान मुंबई हमले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे : भारत (लीड-1)
संवाददाताओं के यह पूछे जाने पर कि क्या भारत पाकिस्तान से मुंबई हमले के सबूतों का उत्तर देने के लिए कोई समय सीमा तय करेगा, मुखर्जी ने कहा, " हमने कोई समय सीमा नहीं दी थी। पाकिस्तान ने जांच रिपोर्ट को सामने लाने के लिए खुद समय सीमा तय की थी।"
मुखर्जी ने कहा कि पाकिस्तान को सार्वजनिक रूप से दी गई समय सीमा का सम्मान करना चाहिए।
उधर पाकिस्तान मीडिया की खबरों के अनुसार आंतरिक मंत्रालय की जांच इस नतीजे पर पहुंची है कि मुंबई हमले की साजिश पाकिस्तान की सीमा से बाहर रची गई। इस रिपोर्ट को बुधवार को भारत को सौंपा जाना था लेकिन अब इसके महीने के अंत में भारत को दिए जाने की संभावना है।
समाचार चैनल 'डान' ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई हमले की साजिश पाकिस्तानी धरती से बाहर तैयार की गई और इसमें जाहिरा तौर पर लश्कर-ए-तैयबा के शामिल होने का कोई सबूत नहीं है।
पाकिस्तान के आतंरिक मंत्रालय प्रमुख रहमान मलिक ने गुरुवार को इस्लामाबाद में कहा कि जांच रिपोर्ट को दो या तीन दिनों में सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
मलिक ने डान समाचार चैनल से कहा कि रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की कोई समय सीमा तय नहीं है और जांचकर्ताओं को जांच पूरी करने के लिए और अधिक समय की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान सरकार ने 17 जनवरी को जांच के आरंभिक परिणामों को 10 दिनों में सार्वजनिक करने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications