मुंबई हमले की जांच सार्वजनिक करे पाकिस्तान : प्रणब
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई हमले के संबंध में भारत द्वारा दिए गए सबूतों को पाकिस्तान के नकारने की खबरों के बीच विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को इस्लामाबाद से अंतरिम जांच के परिणामों का खुलासा करने के लिए तय समय सीमा के प्रति ईमानदार रहने को कहा।
संवाददाताओं के यह पूछे जाने पर कि क्या भारत पाकिस्तान से मुंबई हमले के सबूतों का उत्तर देने के लिए कोई समय सीमा तय करेगा, मुखर्जी ने कहा," हमने कोई समय सीमा नहीं दी थी। पाकिस्तान ने जांच रिपोर्ट को सामने लाने के लिए खुद समय सीमा तय की थी।"
मुखर्जी ने कहा कि पाकिस्तान को सार्वजनिक रूप से दी गई समय सीमा का सम्मान करना चाहिए।
उधर पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार आंतरिक मंत्रालय की जांच इस नतीजे पर पहुंची है कि मुंबई हमले की साजिश पाकिस्तान की सीमा से बाहर रची गई। इस रिपोर्ट को बुधवार को भारत को सौंपा जाना था लेकिन अब इसके महीने के अंत में भारत को दिए जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications