वन्य प्राणी प्रेमी दंपति ने तेंदुआ को लिया गोद
भोपाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। शेर, बाघ और तेंदुए का नाम सुनते ही लोग क्षण भर के लिए चौक जाते हैं, मगर भोपाल में ऐसे वन्य प्राणी प्रेमी हैं जो इन्हें गोद ले रहे हैं। भोपाल के एऩ क़े गुप्ता और नीना गुप्ता ने एक माह के लिए ट्रेगा नाम के नर तेंदुए को गोद लिया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राष्ट्रीय उद्यान वन विहार ने वन्य प्राणियों को गोद देने की योजना शुरू की है। दो वन्य प्राणी प्रेमियों द्वारा अजगर और एक के द्वारा बाघ को गोद लिए जाने के बाद गुप्ता दंपति ने तेंदुए को गोद लिया है।
वन विहार से मिली जानकारी के अनुसार गुप्ता दंपति ने नर तेंदुए को एक माह के लिए गोद लेने की राशि 5,760 रुपये का चेक मध्य प्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी के नाम जमा कराया है। जमा राशि पर आयकर की धारा 80 (डी) के प्रावधान के तहत छूट रहेगी। योजना के मुताबिक एक माह में गुप्ता दंपति सपरिवार पांच बार निशुल्क वन विहार आकर गोद लिए गए तेंदुए को देख सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications